आज का राशिफल
( आखरीआंख )
मेष:आज आपकी राशि पर नवम भाव में शनि तथा प्रथम भाव में चंद्रमा भी आ जाएगा, फलस्वरूप आज आपको आपके कार्य क्षेत्र या दतर में नये कुछ नए अधिकार दिए जाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
वृषभ:आपकी राशि का स्वामी शुक्र अतिचारी है। द्वादश भाव में बैठकर तुला राशि को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अत: आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें।
मिथुन:एकादश भाव में चंद्रमा और राशि से षष्ठम भाव में वृश्चिक राशि का बृहस्पति आज आपको राय से समान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी।
कर्क:आपकी राशि पर वृश्चिक का बृहस्पति तथा दशम भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति करायेगा। नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अछी सफलता मिलेगी, प्रयत्नशील रहें।
सिंह:आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।
कन्या:आपकी राशि से दशम राहू संचार कर रहा है, चंद्रमा आज अष्टम भाव में मित्रों से विवाद तथा व्यर्थकारक है। अत: अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।
तुला:आज का दिन आपके लिए महान व्यक्तित्वों से मेल-जोल कारक है। अकस्मात होने वाले उलट फेर से आपको लाभ मिलेगा। नये कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें।
वृश्चिक:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।
धनु:आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज पुरानी देनदारियों से मुक्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास याल रखें।
मकर:आज आपकी राशि से चतुर्थ चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राय विजय कारक है। आज कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आ सकता है। याल रखें आज के दिन कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।
कुंभ:राशि का स्वामी शनि एकादश राय में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में विरोधी परास्त होंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।
मीन:राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कई दिनों से वृश्चिक राशि का होकर सप्तम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज द्वितीय घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
