Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए किये 3 वाहन सीज

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनाँक 04.06.2019 को श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में व श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा समय 20.00PM से 23.00PM बजे तक स्थान सरयू पुल पर यातायात के नियमों का उल्लंघन तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 10 वाहनों के विरुद्ध अनियमितता पाये जाने पर M.V.Act की कार्यवाही कर 700/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। 03 वाहनों को शराब पीकर वाहन चलाने पर 185/207 M.V.Act में सीज किया गया। तथा 05 वाहनो का चालान ओवरलोडिंग में कर चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है ।

सीज़/ओवरलोड वाहनों का विवरण
1. ट्रैवलर UP-16-BT-9513- संतोष कुमार पुत्र जगदीश चंद्र निवासी दूग बाजार (शराब पीकर वाहन चलाना)
2 स्कूटी Uk-02-A-4134 मोहन कुमार पुत्र चंचल राम आर्य निवासी जीत नगर मंडल सेरा जिला बागेश्वर (शराब पीकर वाहन चलाना )
3 टाटा स्पेशियो Uk-01-TA-3037 भगवत सिंह बिष्ट पुत्र चतुर सिंह बिष्ट निवासी एनटीडी अल्मोड़ा ( शराब पीकर वाहन चलाना
4. ट्रक- Uk-04-CB-3310 कल्याण सिंह पुत्र जोहार सिंह निवासी ग्राम हाथीम्बाल पोस्ट अर्जुनपुर हल्द्वानी नैनीताल (ओवरलोड)
5. कैन्टर UK-04-CA-3446 मनीष गोस्वामी पुत्र मोहन गोस्वामी निवासी मासी थाना सोमेश्वर जिला अलमोड़ा (ओवर लोड)
6- कैटर Uk-O4-CA -4698
रमेश चंद्र जोशी पुत्र मथुरा दत्त जोशी निवासी थाना लालकुआ जनपद नैनीताल (ओवर लोड)
7.ट्रक Uk-04-CA-9973
धन सिंह पुत्र खुशहाल सिंह निवासी मनाल थाना व तहसील कपकोट जिला बागेश्वर (ओवरलोंडिग)
8 ट्रक Uk-04-CA-5926-दीवान सिंह अधिकारी पुत्र प्रताप सिंह अधिकारी ग्राम मटियाल पोस्ट सुमरखाल (ओवर लोडिग)।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

*चैकिंग टीम  में SI त्रिवेणी प्रसाद जोशी कानि प्रकाश टम्टा कानि रमेश गढ़िय.1 सेक्शन PAC

You may have missed

Advertisement