Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

औली पहुंची अभिनेत्री कैटरीना

देहरादून, ( आखरीआंख )  औली में 200 करोड़ की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ मुम्बई से देहरादून पहुॅची। जॉलीग्रॉन्ट एयरपोर्ट से व कार से सहंस्त्रधारा हेलीपेड पहुॅची जहॉ से वहा निजी चॉपर से औली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुई।
आपको बता दे कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थान औली में इन दिनों जाने माने उद्योगपति गुप्ता बंधु के दो लड़को के लिए 200 करोड़ खर्च करके शादी समारोह का आयोजन किया गया हैं। अभी तक इस समारोह में शामिल होने के लिए फिल्मी दुनिया की कई हस्तिया ओली पहुॅच चुकी हैं। इनमें फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और बादशाह आदि बड़े नाम शामिल हैं बताया जा रहा हैं कि शनिवार को फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शनिवार का शादी में शामिल होने के लिए पहुॅच रहे है।
Advertisement