Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

108 के पूर्व कर्मचारियों ने किया विस कूच, पुलिस ने रोका

देहरादून, ( आखरीआंख ) 108 आपातकालीन सेवा और खुशियों की सवारी से हटाए गए फील्ड कर्मचारियों ने समायोजन और बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल के पास उन्हें पुलिस ने रोक दिया, रोके जाने पर उन्होंने वहीं पर धरना-प्रदर्शन किया।
          कर्मचारियों की मांगों को कई विधायकों ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाने का भी भरोसा दिलाया है। हटाए गए फील्ड कर्मचारियों का नई कंपनी में पुराने वेतन पर समायोजन को लेकर को परेड मैदान पर अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक अनशन जारी है। कर्मचारियों ने सरकार के उपेक्षित रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा 30 अप्रैल तक काम करने के बाद अभी तक कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघ के सचिव विपिन जमलोकी ने कहा कि कहा कर्मचारी पिछले डेढ़ माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है। इस दौरान क्रमिक अनशन पर बैठे कई कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी खराब हो चुका है, लेकिन सरकार और प्रशासन का कोई नुमाइंदा कर्मचारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के विधयकों से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में पलायन व बेरोजगारी रोकने के लिए सदन के अंदर व मुख्यमंत्री के समक्ष कर्मचारियों के हित की बात की जाएगी।
Advertisement