June 14, 2026

कपकोट बहुद्देश्यीय शिविर में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बागेश्वर  ( आखरीआंख ) क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान उन्ही के क्षेत्र में करने के उद्देश्य से विकास खण्ड़ कपकोट के अन्तर्गत विवेकानन्द इण्टर कालेज रीमा मे आज बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में किया गया। विवेकानन्द इण्टर कालेज रीमा में विभिन्न ग्रामों से आये विभिन्न ग्रामीणों के द्वारा 17 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर समस्यायें विद्युत, पेयजल एवं शिक्षा से संबंधित प्राप्त हुर्इ।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए यह बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठायें साथ ही उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुर्इ है उन शिकायतों का समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण कर शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बहुउद्देशीय शिविर में कर्इ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया और अन्य शिकायतों का बारी-बारी से सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर उनके अधीन सरकार द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा जो भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, उन योजनाओं का वह अवश्य लाभ उठायें एवं अपने गॉव के अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराये। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की है कि वह भी अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को गॉव वालों को अवगत करायें ताकि वह उन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होने कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर का मुख्य उदे्दश्य यह है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगो को सरकार की विभिन्न योजनाओ के सम्बन्ध मे अवगत कराया जा सके इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु दृढ़ संकल्प होकर धरातलिय रुप में कार्य करें।
बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान बाफिला गांव सविता देवी ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि बाफिला गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय का छत जीर्ण-शीर्ण हो चुका है जो कभी भी गिर सकता है जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को विद्यालय की छत को ठीक करने के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाफिला गांव में पेयजल की शिकायत प्राप्त हुर्इ है जिलाधिकारी ने विद्यालय में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी को पेयजल सुचारु करने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि अध्यनरत बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिविर मे प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत कर्इ किसानों के पेंशन न मिलनें कि शिकायत प्राप्त हुर्इ है जिसमें उन्होने उप जिलाधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन किसानो के पेंशन प्राप्त नही हो पायी है उनके आवेदनो की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करे ताकि उन्हे भी इस योजना का लाभ मिल सकें। ग्राम प्रधान वड्यूडा ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्राम सभा सिराला गांव में न्यूनतम पावर का ट्रान्सफारमर होने के कारण ग्रामवासियों को विद्युत आपूर्ति नही हो पा रही है तथा विद्युत लार्इन भी ठीक न होने के कारण दिन-प्रतिदिन विद्युत बाद्वित हो जाती है उन्होने 15 केवी का ट्रान्सफार्मर लागवानें की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 विद्युत को तत्काल प्रभाव से ट्रान्सफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत पपोली के ग्रामीणो ने भी शिकायती पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पपोली के तोकचौरा में ट्रान्सफार्मर खराब है उन्होने नया ट्रान्सफार्मर लगवाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल रुप से नया ट्रान्सफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। फकीर राम पुत्र लछंम राम ग्राम किड़र्इ ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्राथ्र्ाी के मकान के पास एक विद्युत पोंल टूट गया है जिस कारण तार झूल रही है उन्होने लार्इन ठीक करने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी नें एक सप्ताह के भीतर लार्इन को ठीक करते हुए विद्युत पोल लगाने के निर्देश दिए। पर्वती देवी पत्नी बलवन्त सिंह ग्राम सलेत ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्रार्थनी गरीब परिवार की महिला है जो बी.पी.एल श्रेणी की है जिसकी आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है जिसके पास पुराना पैतृक पत्थर छाया मकान है जो जीर्ण शीर्ण हो चुका है उन्होने अवास दिलाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को तत्काल जॉच कर प्रार्थनी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लभाविन्त करने के निर्देश दिये। मोहन सिंह भौर्याल ग्राम कुरौली नें शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्राम कुरौली में पेयजल की समस्या है उन्होने पेयजल की समस्या दूर कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 जल सस्थान को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ विभाग द्वारा 14 विकलांग प्रमाण पत्र बनाये गये तथा 60 लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशनों के 15 आवेदन पत्र वितरित किये गये, विकास विभाग द्वारा नन्दादेवी योजना के आवेदन पत्र वितरण, जिला पूर्ति विभाग द्वारा 20 राशन कार्डो की जॉच कर जमा करावाये गर्इ, कृषि विभाग द्वारा 18 कृषि औजारों का वितरण एवं उद्यान विभाग, सेवायोजन, उद्योग, पशुपालन, मत्सय, पर्यटन, सिचार्इ, पंचायतराज, आयुर्वेदिक व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपने-अपने विभागो की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा/पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गडिया, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस. पांगती, मुख्य चिकित्साधिकारी डां0 जगदीश मण्डल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां0 उदय शंकर, मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, परियोजना निदेशक अमर सिंह गुज्याल, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, भूमि संरक्षण अधिकारी गीताजंली बंगारी जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा सहित जनपदस्तीरय अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। शिविर का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस. गस्याल के द्वारा किया गया।