Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

ठेका कर्मचारियों को हटाने जा रहा है बीएसएनएल 20 से कम लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड वाले दूरभाष केंद्र भी होंगे बंद

बागेश्वर ( आखरीआंख ) बीएसएनएल अब ठेका कर्मचारियों को हटाने जा रहा है। पहले चरण में करीब 50 कर्मचारी हटाये जायेंगे। जिन दूरभाष केंद्रों में 20 से कम लैंडलाइन फोन और ब्राडबैंड कनेक्शन हैं। उनको भी बंद करने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा बीते वित्तीय वर्ष से सेवाओं में सुधार और विस्तार के कार्यों के फलस्वरूप, बीएसएनएल के साथ अधिक उपभोक्ता जुड़ रहे हैं। जनवरी से मई माह तक अल्मोड़ा जिले में 26 हजार 494 नए उपभोक्ता जोड़े हैं। जिनमें 2 हजार 216 उपभोक्ता अन्य निजी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से पोर्ट होकर आये हैं। कहा कि नेटवर्क में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिसमें 50, 3जी बीटीएस की स्पीड बढ़ाई गई है। बचे हुए 30जी बीटीएस की स्पीड भी आगामी दो माह में बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान दूरसंचार सेवाएं सुचारू रखने के लिए जिला आपदा प्रबंधन से डीजल देने का अनुरोध भी किया। खर्च कम करने के लिए वाहनों की संया आधी की जा रही है। साथ ही कांट्रेक्ट लेबर की संया भी 30 से 50 तक की जायेगी। 20 से कम लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड वाले दूरभाष केंद्र भी जल्द ही बंद किए जायेंगे। यहां उपमहाप्रबंधक डीके लोहनी, सहायक महाप्रबंधक सीसी रजवार, लेखाधिकारी चंद्रशेखर कांडपाल, सहायक अभियंता कौशल कुमार जोशी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राय सरकार के विभागों पर लगभग 33 लाख और केंद्र सरकार के विभागों पर 11 लाख के लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड के बकाए के वसूली के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement