March 6, 2026

बागेश्वर में छात्रों ने उच शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

बागेश्वर ( आखरीआंख ) राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं होने से छात्रों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा प्राध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे जाने तथा उनके जबरन स्थानांतरण पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट के पास उच शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उच शिक्षा निदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीसी पांडेय को सौंपा। शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक वर्धन के नेतृत्व में छात्र महाविद्यालय में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज में प्राध्यापकों के लंबे समय से पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। उन्हें भरने के बजाए सरकार यहां तैनात प्राध्यापकों के तबादले करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि जिले में छात्र संया के सापेक्ष रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने की मांग को लेकर पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर आज तक अमल नहीं हुआ है। इसके अलावा यहां के छात्रावास में लंबे समय से पुलिस का बसेरा बना हुआ है। इसे हटाने के लिए प्रशासन से कई बार कह दिया है। प्रशासन आश्वासन तो देता है, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई है। इस दौरान छात्रों ने तीन दिन के भीतर मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां नीरज मेहता, बसंत कुमार, गोविंद चंदोला, मयंक कोहली, गोकुल कुमार, रवींद्र कोश्यारी आदि मौजूद रहे।