Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से दो युवकों को 10 .67 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )  श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा चलाए जा रहे नशा निरोधक पखवाड़े के अंतर्गत जहां एक ओर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने ऑपरेशन नया सवेरा के अंतर्गत दो युवकों के कब्जे से कुल 10- 67 ग्राम स्मैक व दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद करने के उपरान्त वैधानिक कार्यवाही की गई है, इस संबंध में श्री अरुण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि दिनांक 4 -7- 2019 को उ0 नि0 सुनील सिंह कां0 खुशाल राम, कां0 मानसिंह कोतवाली अल्मोड़ा व कां0 हेमंत एसओजी ने ब्राइट इन कॉर्नर के पास चेकिंग के दौरान कुलदीप राणा निवासी पुरानी शराब भट्टी बची नगर लामाचौड़ हल्द्वानी नैनीताल के कब्जे से 5.30 ग्राम स्मैक (कीमत ₹53000) बरामद कर कार्यवाही की गई है | इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में दिनाक 4-7-18 को उ0नि0 मोहन सिंह सोन एसओजी अल्मोड़ा उ0नि0 देवेंद्र सिंह राणा उ0 नि0 ओमप्रकाश कां0 दिनेश नगरकोटी ने बेस अस्पताल के पास से दीशांक उर्फ विक्रम निवासी बेस खत्याड़ी के कब्जे से 5 .37ग्राम स्मैक (कीमत ₹53700) व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई है बरामद की है दोनों युवकों से कुल 10.67 ग्राम स्मैक बरामद करने मैं पुलिस को सफलता मिली है

Advertisement