जिले में उद्योगों हेतू ऋण स्वीकृति
बागेश्वर ( आखरीआंख ) रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत जिला टास्क फोर्स कमेटी ऋण वितरण की बैठक आज उद्योग विभाग के सभागार मे जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता मे सम्पन हुर्इ। जिलाधिकारी ने आवेदको को बारी बारी से बुलाकर उनका साक्षात्कार लिया। जिसमें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मे उद्योग स्थापित करने के लिये 76 आवेदन प्राप्त हुये थे जिसमे से 59 आवेदको के द्वारा साक्षात्कार मे प्रतिभाग किया गया 59 आवेदको को उद्योग स्थापित करने हेतु 02 करोड 19 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी वही खादी ग्रामोद्योग आयोग मे 09 आवेदन प्राप्त हुये थे जिसमे 03 आवेदको के द्वारा साक्षात्कार मे प्रतिभाग किया गया 03 आवेदको को उद्योग स्थापित करने हेतु 12 लाख की स्वीकृति प्रदान कि गयी। तथा उद्योग विभाग मे उद्योग स्थापित करने के लिये 70 आवेदन प्राप्त हुये जिसमे आज 51 आवेदक उपस्थित रहें जिसमें आवेदको को उद्योग विभाग के द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिये 01करोड़ 90 लाख की धनराशि स्वाीकृति की जा चुकी है। उद्योग स्थापित करने के लिये आटा चक्की, स्टील फेबिर्केशन, टैन्ट हाऊस, होटल ढाबा, सोलर स्ट्रीट लार्इट, तथा विभिन्न स्वरोजगार हेतु आवेदको को ऋण की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत आवेदको के साक्षात्कार लेते हुए कहा कि आप को इस उद्देश्य से ऋण दिया जा रहा है कि आप अपनी आजिविका के साथ साथ अन्य बेरोजगारो को भी रोजगार दे सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जो धनराशि जिस मद के लिये आवंटित की जा रही है वह धनराशि को उसी मद मे खर्च करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो धनराशि आपको उद्योग स्थापित करने के लिये विभाग के माध्यम से दी जा रही है उसे र्इमानदारी पूर्वक इस्तेमाल करते हुए कड़ी मेहनत कर सफल बनाये। साक्षात्कार मे जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन0एस0गस्याल, लीड बैक अधिकारी रूद्र सिंह रावत, महाप्रबन्धक उद्योग बी.सी.चौधरी, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक हिंमाशु प्रकाश, शाखा प्रबन्धक उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक जगदीश प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के.एस.कर्मियाल आदि मौजूद थे ।
