जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारिया 15 जुलाई तक पूर्ण कर लेंः डीएम
अल्मोड़ा, ( आखरीआंख ) आगामी 17 जुलाई से 16 अगस्त तक प्रसिद्व जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारिया 15 जुलाई तक पूर्ण कर लें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलैक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। उन्होंने के0एम0वी0एन0 के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष कार्यों को दो दिन के भीतर पूर्ण कर लें, पूर्ण न किये जाने की स्थिति में उनके विरूद्व कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी जागेश्वर धाम को जाने वाली सड़क में इन्टरलाॅकिंग व नालियों की सफाई दो दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। मेला अवधि के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त किये जाने के निर्देश जिला पंचायत के अधिकारियों को दिये।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त मेला परिसर को 05 सेक्टर में बाॅटा गया है। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई तक पुलिस चैकी भी मेला परिसर में स्थापित हो जायेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग को निर्देश दिये कि कार्यक्रमों की रूपरेखा व कार्यक्रमों का समय प्रबन्धक से समन्वय स्थापित कर करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान विभागों के स्टाॅल भी लगाये जायेंगे इसके लिए सम्बन्धित विभाग तैयारी पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नव निर्मित पार्किंग तक ही वाहनो को जाने की अनुमति दी जायेगी उसके बाद श्रद्वालु पैदल ही मन्दिर तक जा पायेंगे वहीं वृद्वजनो और पैदल न चल पाने वाले श्रद्वालुओं के लिए गाड़ी की व्यवस्था की जायेगी ताकि वे मन्दिर के दर्शन कर सकें। इस व्यवस्था से जाम की स्थिति व आवागमन में सुविधा रहेगी। जिलाधिकारी ने मेला अवधि में एक हैल्प डेस्क बनाने के निर्देश मेला समिति के पदाधिकारियों को दिये और कहा कि इस डेस्क के माध्यम से लोगो को जानकारी दी जाय। बैठक में उप जिलाधिकारी जैंतीध्भनोली मोनिका ने बताया कि समस्त तैयारियाॅ समय से पूर्ण कर ली जायेगी। उन्होंने अभी तक की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जिलाधिकारी को बताया। इस बैठक में प्रबन्धक जागेश्वर मन्दिर समिति भगवान भटट, उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आलोक जोशी, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड बी0सी0 पंत, पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा, प्रभारी संग्रहालय डा0 ज्ञान प्रकाश तिवारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
