March 22, 2026

पर्यटन सीजन को बेहतर किए जाने के सुझाव लिए

नैनीताल,  ( आखरीआंख ) टीआरसी सूखाताल में प्रदेश के सचिव पर्यटन ने पर्यटन व्यवसायियों के साथ ही होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर पर्यटन सीजन को बेहतर किए जाने के सुझाव लिए तथा अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की। बैठक में केएमवीएन के प्रबन्ध निदेशक रोहित मीणा भी मौजूद थे।
अपने सम्बोधन में सचिव श्री जावलकर ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय प्रदेश की आर्थिकी एवं रोजगार का जरिया है। देश-विदेश के पर्यटकों का रूख नैनीताल के अलावा उत्तराखण्ड के अन्य दर्शनीय स्थलों की ओर वर्षभर बना रहता है। पर्यटकों एवं पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की बेहताशा आमद के उद्देश्य से नैनीताल व मसूरी में रोपवे के साथ ही पार्किंग स्थल बनाए जाने की संभावनाओं को प्रदेश सरकार तलाश कर रही है, इसके चलते सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं ताकि एक बेहतर एवं कारगर कार्य योजना बन सके। उन्होंने होटल व्यवसायियों से कहा कि लम्बे रोपवे के अलावा स्थानीय स्तर पर आन्तरिक रोपवे बनाये जाने बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने होटल व्यवसायियों से कहा कि वे नैनीताल शहर में स्थानीय रोपवे बनाये जाने स्थलों की जानकारी शासन को दें ताकि इस दिशा में भी कार्य किया जा सके।
अध्यक्ष होटल एसोशिएसन दिनेश शाह ने कहा कि सरोवर नगरी में पिछले 25 सालों से कोई भी स्थायी पार्किंग की स्थापना की दिशा में ठोस कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संवादहीनता के चलते इस बार के पर्यटन सीजन में 60 फीसदी कारोबारियों को घाटा उठाना पड़ा है। रूसी बायपास पर जो पार्किंग व्यवस्था की गई थी, वहाॅ आधारभूत सुविधाओं का नितान्त अभाव रहा। श्री शाह ने रूसी बायपास पार्किंग में आधारभूत सुविधाए जैसे-पेयजल, शौचालय, भोजनालय तथा सुरक्षा के इंतजाम किए जाने का सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि नारायण नगर, मल्लीताल, तल्लीताल तथा भवाली रोड पर एक स्थायी पार्किंग व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। उन्होंने तल्लीताल से मल्लीताल के बीच रज्जु मार्ग के निर्माण की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बलियानाला एक बहुत बड़ी एवं विकराल समस्या है। इससे निपटना आवश्यक है। यदि बलियानाला प्रभावित होता है तो शहर का पर्यटन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि काठगोदाम-नैनीताल तथा कालाढुंगी-नैनीताल सड़कों के चैड़ीकरण की भी आवश्यकता है, इसके साथ ही पूर्व की भाॅति पर्यटक बसों को नैनीताल शहर में प्रवेश करने की अनुमति दिए जाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि पहले पर्यटक बसें पर्यटकों को शहर में छोड़कर बाहर पार्क हो जाती थीं, इस सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय से सरकार को अनुरोध करना चाहिए। बैठक में होटल व्यवसायी कमल जगाती, दिग्विजय सिंह, आलोक साह, वेद साह, विशाल खन्ना, ब्रज साह, अतुल साह, प्रदीप जेटली, अनूप साह, डीडी बहुगुणा, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, महाप्रबन्धक केएमवीएन अशोक जोशी के अला