बागेश्वर एवं कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 77 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 03 वाहनों के साथ किये 04 अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध एस0ओ0जी0 टीम द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दिनांकः 13-07-2019 को मुखबिर की सूचना पर एस0ओ0जी0 एवं कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बेड़ा मझेड़ा रोड, कपकोट से 04 अभियुक्तों को *77 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का party special whisky* के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्याः- 39/19, 40/19, 41/19 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
बरामद माल का विवरण
1- 77 पेटी हरियाणा मार्का party special whisky।
2- वाहन सं0- UK-01-B- 8984(अल्टो)।
3- वाहन सं0- UK-04-Q-7378(अल्टो)।
4- वाहन सं0- UK-04-CA-7874(पिकप)।
अभियुक्तों का विवरणः
1- हेमन्त सिंह पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी-ग्राम- तल्ला सुनोली, थाना-द्वाराहाट, अल्मोड़ा।
2- विक्रम सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह निवासी- ग्राम- सूनी, थाना- मुक्तेश्वर, नैनीताल।
3- लोकेश सिंह पुत्र श्री शिवराज सिंह निवासी- पाटन, थाना- मुक्तेश्वर, नैनीताल।
4- धनेश सिंह पुत्र श्री तेज सिंह निवासी- ग्राम- बैठच्पूला, थाना- मुक्तेश्वर, नैनीताल।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु श्री विवेक कुमार।
2- उ0नि0 श्री पंकज जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर।
3-उ0नि0 श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल थाना कपकोट।
4- हे0का0 ना0पु0 केशव राम थाना कपकोट।
5- कां0 ना0पु0 बसंत पंत एस0ओ0जी0।
6- कां0 ना0पु0 हेमचंद्र मठपाल एस0ओ0जी0/साइबर सैल।
7- कां0 ना0पु0 चंदन राम एस0ओ0जी0/साइबर सैल।
8- का0 ना0पु0 मोहन गिरी थाना कपकोट।
9- का0 ना0पु0 त्रिभुवन सिंह मर्तोलिया थाना कपकोट।
10- का0 ना0पु0 दान सिंह थाना कपकोट।
11- कां0 चा0 भूपाल सिंह एस0ओ0जी0।
