March 6, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ ;; गरुड़ बागेश्वर मोटर मार्ग 40 घण्टे तक बंद, जाने रूट प्लान

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  समस्त जनता को सूचित किया जाता है कि बैजनाथ पंचगढ़ी पुल के स्तम्भ(बीम) में धसाव होने के कारण वैली ब्रिज का निर्माण आज दिनांकः 13-07-2019 को समय 04:00 बजे से दिनांकः 15-07-2019 की प्रातः 07:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बागेश्वर से गरूड़-बैजनाथ वाला सड़क मार्ग बंद रहेगा। अतः यातायात व्यवस्था के लिए बागेश्वर से गरूड़, कौसानी, ग्वालदम व अल्मोड़ा आने-जाने वाले समस्त वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान निम्नानुसार है।

वैकल्पिक रूट प्लान
1- बागेश्वर से गरूड़, कौसानी आने-जाने वाले यात्रियों को बैजनाथ तिराहे से डंगोली होते हुए बालीघाट-बागेश्वर मोटर मार्ग से होकर जाना होगा।
2- बागेश्वर से अल्मोड़ा आने-जाने वाले यात्रियों को ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग से होकर जाना होगा।
3- ग्वालदम से बागेश्वर आने-जाने वाले यात्रियों को डंगोली से बालीघाट-बागेश्वर मोटर मार्ग से होकर जाना होगा।
4- गरूड़/बैजनाथ से गागरीगोल आने-जाने वाले यात्रियों/हल्के वाहनों को बैजनाथ तिराहे से मटे-तिलसारी मोटर मार्ग से होकर जाना होगा।