March 7, 2026

किन्नरों ने शिवभक्तों को कराया जलपान

हरिद्वार, ( आखरीआंख )  अपने गंतव्यों की और कूच कर रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा समाज के सभी वर्ग कर रहे हैं। सेवा के इस क्रम में किन्नर समाज ने भी अपना सहयोग प्रदान करते हुए जटवाड़ा पुल पर शिविर का आयोजन कर कांवड़ियो को फल व जलपान वितरित किया। रीना गुजरी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शिव भक्तों की सेवा में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। अपने घरों की और लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म कहलाता है। रीना गुजरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा कठिन यात्रा है। शिवभक्त कांवड़िए गर्मी व बरसात को झेलते हुए अपनी यात्रा पूरी करते हैं। हमारा कर्तव्य बनता है कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में कुछ ना कुछ समय अवश्य दें। किन्नर समाज द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें बिस्कुट, नमकीन, फल व ठण्डा शर्बत वितरित किया।