March 7, 2026

नीमा दफौटी को फिर से मिली अध्यक्ष की कमान

बागेश्वर (  आखरीआंख )  टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति की यहां हुई बैठक में सर्व समति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नीमा दफौटी को एक बार फिर से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा खड़क राम को महामंत्री तथा केश्वानंद जोशी समेत पांच लोगों को संरक्षक बनाया गया है। बैठक में राष्ट्रीय प्रोजक्ट में शामिल रेल मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं होने पर नाराजगी जताई। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति से जुड़े लोग रविवार की सुबह 11 बजे तहसील परिसर में पहुंचे। यहां सर्वसमति से नीमा दफौटी को अध्यक्ष, खड़क राम आर्य को महामंत्री, केश्वानंद जोशी, मोहन सिंह कपकोटी, बंशीधर जोशी, रेखा खेतवाल, गीता रावल को संरक्षक, डुंगर सिंह नेगी, महेश पांडे, पार्वती पांडे को संयोजक, केवल सिंह ड्योड़ी, महेंद्र सिंह कोश्यारी, लक्ष्मण सिंह कनवाल, सुनीता टटा उपाध्यक्ष, गिरीश पाठक कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी धर्मशक्तू, तायरा बानो, हेमा लोहनी को महिला उपाध्यक्ष की जिमेदारी सौंपी गई। इसके अलावा आलम मेहरा सहसचिव, इंदिरा जोशी महिला सचिव, प्रताप सिंह गडिय़ा, महेंद्र सिंह पिल्खवाल संगठन मंत्री, नारायण सिंह धामी, गोकुल जोशी प्रचार मंत्री, हयात सिंह मेहता प्रवक्ता तथा मीरा रौतेला को महिला प्रवक्ता बनाया गया। कानूनी सलाहाकार के रूप में चंद्रशेखर मिश्रा तथा प्रवीण दफौटी को जिमेदारी मिली। राजेंद्र धामी और धीरज जोशी को संप्रेक्षक बनाया गया। इसके बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 1882 में प्रस्तावित एवं 1912 में संशोधित होने के बाद 1982 में भारत सरकार ने इसे दोबारा प्रस्तावित किया। 2006, 08, 09 तथा 10 में सर्वे के बाद 2011-12 में टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग को राष्ट्रीय प्रोजक्ट में शामिल किया गया। इसके बाद भी बजट आज तक स्वीकृत नहीं हो पाया है। उन्होंने जल्द बजट स्वीकृत करने की मांग की। वक्ताओं ने पर्वतीय क्षेत्र में विकास प्राधिकरण कानून समाप्त करने की मांग की।