विश्व हैपेटाइटिस दिवस पर हुआ सभी अस्पतालों में गोष्ठी का आयोजन
बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिले में सवास्थ्य विभाग ने विश्व हैपेटाइटिस दिवस पर सभी अस्पतालों में गोष्ठी का आयोजन किया। जिला चिकित्सालय में मुय अतिथि सीएमओ डॉ. संजय कुमार साह ने हैपेटाइटिस के बारे में जानकारी दी। इसके बचाव तथा लक्षण के बारे में भी जानकारी दी। चिकित्सालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में डॉ. साह ने कहा कि हैपेटाइटिस के 60 प्रतिशत मामले मानसून के दौरान दर्ज होते हैं। ए और ई हैपेटाइटिस प्रदूषित जल के कारण होता है। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता कम हो जाती है। इस कारण शरीर में अनेक बीमारियां घर कर लेती हैं। उन्होंने लोगों को पोष्टिक आहार लेने की नसीहत दी। मुय चिकित्साधिक्षक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने रोग के कारण, लक्षण तथा उपचार की जानकारी दी। डॉ. नदीम ने लोगों से बरासात के दिनों में खानपान पर पूरी सतर्कता बरतने की नसीहत दी। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज पुरोहित, जिला लेखा प्रबंधक अनूप कांडपाल, नवीन शाही, सुरेश कुकरेती तथा मनोज बलूनी, अमित तिवारी, निर्मला फर्त्याल, नीता नगरकोटी सहित आशा फैसिलेटर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सीएचसी कपकोट तथा गरुड़ में भी गोष्ठी का आयोजन किया।
