August 13, 2026

बागेश्वर में कल होगी विद्यालयो की छुट्टी : डीएम

बागेश्रर । जनपद में हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ विद्यालयों, आगनबाड़ी केन्द्रों में जलभराव की सूचनाओं एवं नदी, नालों के जलस्तर बढ़ने की सूचनाओं के दृष्टिगत साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद बागेश्वर सहित उत्तराखण्ड के कुछ अन्य जनपदों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना को देखते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने दिनांक 13.08.2019 मंगलवार को जनपद बागेश्वर के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।