Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया स्मेक तस्कर

.बागेश्वर ।   लंबे समय से बागेश्वर के युवाओं को स्मैक पहुंचाने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से 6 ग्राम 1 मिलीग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली पुलिस को स्मैक की सप्लाई करने वाले युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर बिलौना क्षेत्र के गड़िया गांव से युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और छानबीन के बाद युवक के पास से 6 ग्राम 1 मिली ग्राम स्मैक बरामद की गयी। स्मैक की अतरराष्टीय बाजार में 70 हजार के करीब बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने पुलिस टीम को एक हजार रूप्ये प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लंबे समय से एक युवक द्वारा स्मैक को चोरी छिपे शहर में लाये जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद अलग अलग जगह टीमों का गठन किया गया। पकड़े गये युवक द्वारा जिन लोगों के नाम बताये गये हैं उन्हें भी जल्द हिरासत में लिया जायेगा।

Advertisement