Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पदोन्नति में आरक्षण का किया विरोध 

अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड जनरल ओबीसी एप्लॉइज फेडरेशन की ओर से रविवार को पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया गया। मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने संगठन को मजबूत करने और आरक्षण से पदोन्नति में पडऩे वाले असर की जानकारी दी। अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन के सभी जनरल और ओबीसी कार्मिकों से एकजुट होने की अपील की। वक्ताओं ने एक स्वर में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बंद करने की मांग की। जिससे की जनरल व ओबीसी कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो सकें। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण को कर्मचारियों पर कुठाराघात करार देते हुए प्रदेश स्तर पर इसका विरोध करने की बात कही। अध्यक्षता श्याम सिंह रावत व संचालन धीरेंद्र कुमार पाठक ने की। बैठक में पदाधिकारियों ने रूप रेखा तैयार कर संगठन को मजबूत करने के लिए दिशानिर्देंश दिए। बैठक में जनपद कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया। यहां प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र गुसाई, जिला अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, दिगबर फुलौरिया, हीरा सिंह बसेड़ा, पीसी तिवारी, केएन कांडपाल, डीके जोशी, जगदीश पांडे, धर्मेंद्र रावत, ललित मोहन भट्ट, भुवन बिनवाल, भगवती परिहार, जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, ऐजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल मंडलीय उपाध्यक्ष बलबीर सिंह भाकुनी, अंबा दत्त पांडे, कुलदीप सिंह नेगी, मनोज लोहनी, हरीश सिंह बिष्ट, आनंद बल्लभ पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement