Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

स्वछता ऐप की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं : डीएम राजगुरु

बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कूड़े के स्रोत को रोकने के लिए हमें जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा। नगर पालिका स्वछता ऐप की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। ताकि इसका अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके। पॉलीथिन बेचने वालों पर सती हो। जो भी इसका उपयोग कर रहा है उसके खिलाफ कानूनी हर हाल में अलम में लाई जाए। सोमवार को डीएम राजगुरु ने कलक्ट्रेट में स्वछता पखवाड़ा मनाये जाने के संबंध में बैठक ली। कहा लोगों को जागरूक कर ही स्वछता अभियान सफल हो पाएगा। चौपाल, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाए। विद्यालय, कॉलेजों आदि मे गीले और सूखे कूड़े का स्रोत पर पृथक्कीकरण एवं स्वछता विषयक शपथ भी दिलाई जाय। वार्डवार टीमों का गठन किया जाय। जो प्रत्येक आवास, व्यावासिक प्रतिष्ठान से कूड़े का स्रोत पर पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अपरजिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने कहा एक से 14 सिंतबर तक स्वछता पखवाड़ा मनाया जाएगा। सात एवं 14 को वार्डवार गठित टीमों द्वारा स्वछता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। आठ से 14 प्रत्येक वार्ड में स्थापित पार्को में कपोस्ट इकाईयों की स्थापना करते हुए सूखी पत्तियों से खाद तैयार करने जैसी गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। यहां सीडीओ एसएसएस पांगती, डीएफओ मयंक शेखर झा, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के साथ ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी, सभासद भूपेंद्र सिंह सुयाल, प्रेम सिंह हरडिय़ा, नीमा दफौटी, तनुजा वर्मा, रूपा देवी, बबीता पांडे रहीं।

Advertisement