Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

धोखाधड़ी एवं बैंकों की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैंकों के शाखा प्रबन्धकों के साथ आयोजित की गयी बैठक

 

बागेश्वर। आज दिनांकः 03-09-2019 को *श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर की अध्यक्षता में* जनपद बागेश्वर के समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धकों के साथ बैंक सम्बन्धी धोखाधड़ी रोके जाने एवं बैकों की सुरक्षा के सम्बन्ध में समन्वय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें *पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा* शाखा प्रबन्धकों कोे वर्तमान समय में एटीएम क्लोनिंग, खाताधारकों के साथ लोन सम्बन्धि व अन्य धोखाधड़ी व फ्राॅड काॅल से पैंसे निकालने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी और उनके निराकरण के सम्बन्ध में दिशां-निर्देश दिये गये। उक्त सम्बन्ध में समस्त शाखा प्रबन्धकों को अवगत कराया गया कि बैंकों में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों का लगातार माॅनिटेरिंग करते रहें तथा उनको ऐसे स्थानों पर लगाए जाएं जिससे बैंक, ए0टी0एम0 में आने जाने वाले लोगों की निगरानी की जा सके, बैंक में लगे अलार्म सिस्टम को समय-समय पर चैक करने, बैंक की सुरक्षा में लगे गार्डाें को समय-समय पर ब्रीफ करते रहने तथा उनका सत्यापन करने, बैंकों में सहज दृश्य जगह पर सम्बन्धित थाना, थाने के प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, हेल्पलाईन/फायर सर्विस न0- 100/101/112 नम्बरों की सूची बैंको में चस्पा किये जाने तथा धोखाधड़ी के मामलों मे आवश्यक दस्तावेज समय पर पुलिस को दिये जाएं व इस सम्बन्ध में प्रत्येक बैंक में पुलिस तथा बैंक के मध्य समन्वय स्थापित किये जाने हेतु एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। *पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा शाखा प्रबन्धकों को बताया गया कि आर0बी0आई0 के गाइडलाईन के अनुसार किसी भी खाताधारक द्वारा बिना खाता नम्बर, ए0टी0एम0 नम्बर, ओ0टी0पी0 नम्बर व अन्य खाते से सम्बन्धित सूचना दिए बिना उसके खाते से पैंसे निकल जाने सम्बन्धी सूचना खाताधारक द्वारा तीन दिवस के अन्तर्गत सम्बन्धित बैंक को दी जाती है तो इस स्थिति में सम्बन्धित बैंक खाताधारक की पूर्ण धनराशि लौटाएगा।* बैठक में *पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा* बैंकों की सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस से सम्बन्धित किसी भी सहायता के लिए पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा* खाताधारकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की जांचों में आने वाली कठिनाइयों के सम्बन्ध में शाखा प्रबन्धकों को अवगत कराया गया। जिसमें शाखा प्रबन्धकों द्वारा पूर्ण सहयोग दिये जाने के बारे में कहा गया। धोखाधड़ी सम्बन्धी मामलों में टेक्निकल समस्या को कम किये जाने के सम्बन्ध में *का0 चन्दन राम सर्विलांश/साईबर सैल द्वारा* उचित सुझाव दिये गये। बैठक में श्री महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर, उ0नि0 श्री पंकज जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0/साईबर सैल, व0उ0नि0 श्री मोहन चन्द्र पडलिया कोतवाली बागेश्वर एवं बैंकों के समस्त शाखा प्रबन्धक मौजूद रहे।

 

You may have missed

Advertisement