Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

शौचालय निर्माण धांधली पर देवसैनिको ने डीएम को दिया ज्ञापन

 

अल्मोड़ा । देवसेना द्वारा पिछले कई महीनों से राज्य की ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे भ्र्ष्टाचार मुक्त ग्रामसभा भ्र्ष्टाचार मुक्त राज्य मुहीम के तहत ग्रामसभा पूनाकोट (सल्ट , अल्मोड़ा) के देव सैनिको ने श्यालदे तहसिल दिवस में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे जिला अधिकारी द्वारा देव सैनिको को आश्वस्त किया गया कि एक हफ्ते के अंदर तहसिलदार की अध्यक्षता में जाँच हो जाएगी और भृष्टाचारियो को बक्शा नही जाएगा ,

गौरतलब है कि देव सेना ने हाली में ग्रामसभा पूनाकोट के अंदर शौचालय निर्माण , वित्त व मनरेगा में भारी धांधली का पर्दाफास किया था जिसकी 7 अगस्त को ब्लॉक अधिकारियों द्वारा जाँच की गई जिसमें फ़र्ज़ी हस्ताक्षर के द्वारा पैसे गबन व मृतको के नाम पर भी पैसे गबन का मामला सामने आया हालांकि ग्राम प्रधान के मौजूद न होने पर वित्त , मनरेगा की जाँच नही हो पाई थी ।

देव्लोसैनिकों में कुम्हनिया (ग्रामसभा अध्यक्ष देवसेना)
बालम सिंह बंगारी ग्रामसभा महामंत्री देवसेना
तेग सिंह बंगारी ग्रामसभा कार्यकारणी दिकर सिंह ग्रामसभा कार्यकारणी सदस्य देवसेना
अनिराम  देव सिंह टेड़ा  शामिल रहे ।

You may have missed

Advertisement