Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

डीडीहाट में दो दिवसीय नंदा-सुनंदा महोत्सव शुरुु

पिथौरागढ़। डीडीहाट में दो दिवसीय नंदा सुनंदा महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बचों ने नगर में भव्य झांकी निकाली। इस दौरान बचों ने सुंदर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। बुधवार को नंदा सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ विधायक विशन सिंह चुफाल ने रिबन काट कर किया। इस दौरान विधायक चुफाल ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति को पहचान मिली है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे से पूर्व मलयनाथ कला मंच,जोहार जनजाति संगठन के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जीआईसी मैदान से मुय बाजार तक होते हुए रामलीला मौदान तक भव्य कलश यात्रा और झांकी निकाली। रामलीला मैदान में सूर्य मांटेशरी विद्यालाय ने नंदा राजजात यात्रा, अभिलाषा एकेडमी ने गणेश उत्सव, एशियन एकेडमी ने गढ़वाली जागर, शिखर इंटर कॉलेज ने अखण्डता में एकता,ग्लोरियल हाईस्कूल ने महाकाली शिव दर्शन, वेदा पब्लिक स्कूल ने नंदा डोला,मलयनाथ पब्लिक स्कूल ने फूलों की झांकी, विद्या पब्लिक स्कूल ने छलिया डांस, आरएन टैगोर नारायणनगर स्कूल ने नया हिन्दुस्तान ,सरस्वती शिशु मंदिर ने गणपत्ति दर्शन, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल ने सती दहन झांकी का शानदार मंचन किया।

Advertisement