भीमताल के अभय का अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में चयन
नैनीताल। बिड़ला संस्थान के बीटेक कप्यूटर साइंस के छात्र अभय सिंह का अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 15 सितंबर तक दशरथ स्टेडियम त्रिपुरवेशवर काठमांडू में होगी। अभय ने हाल ही में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान पक्का किया था। अभय वर्तमान में औरा मार्शल आर्म्स अकादमी भीमताल में शिहान हिमांशु कुलेठा से ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी उपलब्धि पर बिड़ला संस्थान निदेशक डॉ. बीएस बिष्ट, कोच मो़ उमर सिद्दीकी, मो़ इमरान, अनीता बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने खुशी व्यक्त कर उवल भविष्य की कामना की है।
ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट का ट्रायल
नैनीताल। सरस्वती विद्या मंदिर नैनीताल के सहयोग से बुधवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल किया गया। प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता व खेल समन्वयक अजय कुमार ने आयोजन का शुभारंभ किया। बताया प्रतियोगिता के लिए आगामी 11 सितंबर को विभिन्न वर्गों में बालक-बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी रामनगर में प्रस्तावित प्रतियोगिता में भीमताल ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
