April 23, 2026

जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री ऑचल अमृत योजना का शुभारंभ

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा जनपद के आंगनबाडी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों को पूर्ण पोषायुक्त आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सप्ताह में दो बार दिये जाने वाले दूध मुख्यमंत्री ऑचल अमृत योजना का आज जनपद में शुभारंभ विक्टर मोहन जोशी रा0इंटर कॉलेज बागेश्वर सभागर में किया। शुभारंभ के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आंगबाडी केंद्रो के माध्यम से 03 से 06 वर्ष के पंजीकृत बच्चों को सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार दुग्ध उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु डेयरी विभाग उत्तराखंड के माध्यम से सुगन्धित फोर्टीफार्इड मिल्क उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके 10 ग्राम मिल्क पाउडर को 100 एमएल गर्म पानी में मिलाकर एक बच्चे के लिए दूध तैयार किया जोयगा। इसके लिए मिल्क फैडरेशन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता एफएसएसएआर्इ के मानको के अनुसार मिल्क उपलब्ध करायेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कुपोषण दर में कमी लाने के साथ-साथ आंगनबाडी केंद्रो में बच्चों की संख्या की बढाना भी है जिससे आंगनबाडी केंद्रो के माध्यम से 3 से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ एवं पोषण में सुधार लाया जा सकें।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं आंगनबाडी कार्यकर्तियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दुग्ध तैयार करते एवं बच्चों को पिलाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय जिसमें इस्तेमाल किये जाने वाले पानी को अच्छे तरीके से उबाल कर व ठंडा कर के ही प्रयोग में लाया जाय। दुग्ध तैयार कर बच्चों को जल्द पिलाया जाय इसे लंबे समय तक तैयार कर न रखा जाय तथा मिल्क पाउडर को नमी से बचाने के लिए गीले हाथो का प्रयोग न किया जाय एवं बंद डिब्बों का इस्तेमाल किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिस गिलास आदि के माध्यम से दूध पिलाया जाय उसे अच्छी तरह से साफ किया जाय और दूध बनाने व उसे पिलाने से पहले हाथो को अच्छी तरह से साबुन से धो कर साफ कपडे से पौछ लिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से जहां एक ओर कुपोषण दर कम होगी वही ंदूसरी ओर आंगनबाडी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों का स्वस्थ विकास भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।इस अवसर पर निदेशक डेयरी निर्भय नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री ऑचल अमृत योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतु भण्डारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0ॅ उदय शंकर, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, सहायक निदेशक डेयरी निर्भय नारायण सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी गीताजंलि बंगारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित आंगन बाडी कार्यकर्ति, बच्चें व संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीप जोशी द्वारा किया गया