Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

छात्र-छात्राओं को दी गयी अग्नि सुरक्षा की जानकारी

 

बागेश्वर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार दिनाँक 07/09/19 को श्री महेश चंद्र प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर द्वारा कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर मैग्नेसाइट काफलीगैर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सा केंद्र बोहाला व अति0 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालड़िछिना का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। जिन संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था नही पायी गई उनको मानकों के अनुसार अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण करने को कहा गया एवं संस्थानों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को आग से बचने के उपायों एवं आग लगने पर उसे बुझाने, स्वयं व अन्य लोगों की आग से सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गयी, इस मौके पर छात्र-छात्राओं को आग लगने पर उसे बुझाने का अभ्यास कराया गया।

 

Advertisement