Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे दल का जोरदार स्वागत 

पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रियों का अंतिम 18वां दल यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ जिला मुयालय पहुंच गया है। यात्रियों का यहां पहुंचने पर पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज में स्वागत किया गया। यात्रियों ने चीन में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि चीन ने अपनी बुनियादी सुविधाओं पर खासा ध्यान दिया है। भारत को अभी सीमा पर काफी काम करने की जरूरत है। मंगलवार को यात्रा का 41 सदस्यीय अंतिम दल पवित्र मानसरोवर झील की परिक्रमा पूरी कर आधार शिविर धारचूला से पिथौरागढ़ पहुंचा। टीआरसी पहुंचने पर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।
मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद यात्री कैलास मानसरोवर की सुदंरता से अभिभूत नजर आए। यात्रियों ने शिवधाम को अद्भुत बताया। इस दौरान यात्रियों ने केएमवीएन की तरफ से की गई व्यवस्थाओं को लेकर खुशी जाहिर की। दोपहर भोजन के बाद यात्री शिव के जयकारे लगाते हुए जागेश्वर धाम अल्मोड़ा को रवाना हुए। यात्रियों का यहां पहुंचने पर पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज में स्वागत किया गया। यात्रियों ने चीन में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि चीन ने अपनी बुनियादी सुविधाओं पर खासा ध्यान दिया है। भारत को अभी सीमा पर काफी काम करने की जरूरत है।

Advertisement