March 13, 2026

हार्ट केयर सेंटर को लेकर जनता का रोष शुरू

अल्मोड़ा। नगर के बेस अस्पताल स्थित हार्ट केयर सेंटर को स्थाई रूप से संचालित करने की मांग को लेकर लोग एकजुट हो गए । विभिन्न संगठनों के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां मामले को लेकर एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। सोमवार को लोगों ने आरोप लगाया वर्ष 2016 में संचालित एकमात्र हार्ट केयर सेंटर को बंद कर दिया गया है। इस कारण लोगों को हृदय संबंधित रोग का इलाज कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हार्ट केयर सेंटर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उत्तराखंड सरकार को निर्देशित करने की मांग की। कहा बेस अस्पताल स्थित हार्ट केयर सेंटर 2016 से नेशन हार्ट इंस्टीटयूट के सहयोग से संचालित किया जा रहा था। जिसमें अल्मोड़ा सहित समस्त पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की हृदय संबंधित इलाज किया जा रहा था। वहीं, गरीब लोगों को आसानी से इलाज मिल रहा था। उन्होंने कहा पहले से ही पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बुरा है। पहाड़ के लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही हार्ट केयर यूनिट के बंद हो जाने से लोगों को दिक्कतें और बढ़ गई हैं। यहां सुशील साह, हरेंद्र वर्मा, मनोज सनवाल, दिनेश गोयल, हेम तिवारी, भैरव गोस्वामी, प्रदीप बिष्ट, रीता दुर्गापाल, शिवराज बनौला, दिनेश पिलवाल, त्रिलोचन जोशी, कमल बिष्ट, मनोज पवार, अजय कुमार, पारितोष जोशी, किशन लाल, कल्पना जोशी, राधा बिष्ट, लता तिवारी, रमेश चंद्र कांडपाल, आशा कर्नाटक, दीप जोशी, अजीम अंसारी, बलवंत राणा, दिनेश चंद्र मठपाल, मुमतजा साह, मनोज गुप्ता, मनोहर सिंह नेगी, वैभव जोशी, के पी पांडे, गीता साह, केवल सती, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।