Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

नगर की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखे अधिकारी: डीएम

 

बागेश्वर। बागेश्वर नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर करने एवं नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल भी बैठक में शामिल हुये।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बागेश्वर नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ नगर बनाने के लिए इसमें जो भी मूलभूत समस्यायें है उनका निराकरण करना सभी अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी कार्यवाही एवं कार्य किये जाने है उनको प्रथमिकता से तत्काल करना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने अधि0अभि0 लोक निर्माण विभाग एवं एन.एच. को निर्देश दिये है कि नगर क्षेत्र में उनके अधीन जो भी नालियॉ एवं कलमठ है उनकी सफार्इ व्यवस्था एवं मरम्मत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि जिन स्थानों पर नालियों का निर्माण नहीं किया गया है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर नालियों का निर्माण कराने के निर्देश दिये ताकि बरसात व घरों तथा अन्य प्रतिष्ठानों का पानी सड़क में न बहे। पानी सड़क में बहने से आम जनमानस को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिये है कि उनके अधीनस्थ जो भी नालियों का निर्माण कार्य कराया जाना है उसका तत्काल निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि यदि किसी प्रकार से धन की कमी है तो उसका प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि उनके द्वारा नाली निर्माण कार्य के लिए धनराशि निर्गत की जा सके। उन्होंने निर्देश दिये है कि सड़कों में जहॉ-जहॉ गड्ढे है उन गड्ढों में तत्काल मरम्मत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने अधि0अभि0 जलसंस्थान को निर्देश दिये है कि क्षेत्रवासियों को साफ एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए उनके अधीन जितने भी पानी के टैंक है उनकी नियमित सफार्इ व्यवस्था के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन की गोलियों का अनिवार्य रूप से पानी के टैंको में उपयोग किया जाय ताकि क्षेत्रवासियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होनें निर्देश दिये है कि क्षेत्र में जो भी पेयजल लार्इनें क्षतिग्रस्त है उन पेजयल लार्इनों को तत्काल दूरूस्त कराना सुनिश्चित करें। ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की कोर्इ पानी की समस्या न हो। उन्होंने अधि0अभि0 विद्युत को निर्देश दिये है कि वह क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखें एवं नगर क्षेत्र में जिन स्थानों में विद्युत पोल लगाये जाने है उन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से समन्वयय स्थापित करते हुए विद्युत पोल लगाने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उसे तत्काल ठीक किया जाय ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की कोर्इ परेशानी न हो।
नगर की सफार्इ व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर की साफ-सफार्इ व्यस्था ठीक प्रकार से न होने से तथा नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर होने से जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधि0अधि0 नगरपालिका को सख्त निर्देश दिये है कि वह नगर की साफ सफार्इ व्यवस्था को तत्काल दूरस्थ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क किनारे लोगों द्वारा जो भी सामग्री रखी जा रही है उसको भी तत्काल हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये है कि कूड़े का निस्तारण ठीक प्रकार से हो तथा अनावश्यक सड़क के किनारे कूड़ा न फेंके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि सड़क के किनारें कूडा फेंकने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा कूड़े का निस्तारण ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा है तो उनके विरूद्ध भी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलकर कोशिश करनी है ताकि हमारा नगर स्वच्छ एवं साफ रहे और नगर में आने वाले पर्यटन इसकी प्रशन्सा करें।
बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगरपालिका जिला प्रशासन के साथ है तथा उनके द्वारा जो भी कार्य किये जाने है वह उन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं एन.एच. द्वारा नगर क्षेत्र में नालियों का निर्माण किया जाता है तो उन नालियों की रखरखाव एवं साफ-सफार्इ व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरपालिका की होगी। उन्होंने कहा कि नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने व नगर की मूलभूत समस्याओं को दूर करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्धन शर्मा, कपकोट प्रमोद कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि उमेश पन्त, कपकोट संजय पाण्डेय, अधि0अभि0 विद्युत भाष्कर पाण्डेय, अधि0अभि0 जलसंस्थान एम.के.टम्टा, अधि0अधि0 नगरपालिका राजदेव जायसी, तहसीलदार नवाजिश खलीक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Advertisement