आवासों की सत्यापन प्रक्रिया कराकर 20 सितम्बर तक भेजे डी पी आर: जिलाधिकारी
बागेश्वर । म्प्मंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आहूत की। बैठक में जिलाधिकारी ने इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध आवेदन पत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उपजिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार ने जिलाधिकारी को अगवत कराया कि नगर पंचायत कपकोट क्षेत्रान्तर्गत 80 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जिनकी सत्यापन की कार्यवाही की जा रही हैं। अधि0अधि0 नगर पालिका बाग्ोश्वर राजदेव जायसी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत बागेश्वर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 350 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है जिनकी सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उनके अधीनस्थ प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिन लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए है उन आवेदन पत्रों का भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन करें तथा इसमें जो भी सत्यापन की कार्यवाही की जानी है उसमें उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा उनका सत्यापन कराना सुनिश्चित करें, तथा सत्यापन के बाद चिन्हित पात्र लाभार्थियों का ऑनलार्इन डीपीआर का कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये है कि चिन्हित लाभार्थियों के ऑनलार्इन डीपीआर अनिवार्य रूप से 20 सिंतबर तक कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वही पात्र होगा जिस लाभाथ्र्ाी के पास भूमि संबंधि प्रमाणित अभिलेख, निकाय सीमा में निवास करने का प्रमाण पत्र, तथा लाभाथ्र्ाी के पास पूरे भारत में अन्य कोर्इ आवास न होने का शपथ पत्र एवं लाभाथ्र्ाी पारिवारिक आय 03 लाख से कम हो तथा निकाय अंतर्गत वर्तमान परिसीमन में आ रहे अभियथ्र्ाी ही इस योजना के लिए पात्र होंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त निर्धारित मानको के अनुसार ही पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाना है तथा सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कार्मिको की कमी है तो इसके लिए उन्हें उनकी मांग के अनुसार अतिरिक्त कार्मिक उपलब्ध कराये जायेंगे और कहा कि इस कार्य को शीर्षप्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्धन शर्मा, कपकोट प्रमोद कुमार, अधि0अधि0 नगरपालिका राजदेव जायसी, तहसीलदार नवाजिश खलीक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे।
