March 13, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

बागेश्वर ।  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 की व्यवस्थाओं के मध्यनजर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (प0) रंजना राजगुरू ने जिला पंचायत कार्यालय एवं विकाखंड बागेश्वर में पंचायत निर्वाचन के नामांकन हेतु की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन हेतु की गयी व्यवस्थाओं, बैरेकेटिंग, सुरक्षा आदि के संबंध में संबंधित रिंटनिर्ंग अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विकास खंडों एवं जिला पंचायत कार्यालय में सभी आवश्यक सुविधायें रखी जाय, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं का संचालन हों। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या या कमी होने पर पंचस्थानीय कार्यालय का सूचित किया जाय ताकि तत्काल रूप उसका समाधान सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु तैनात किये गये सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से भी नामांकन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को अत्यधिक सर्तकता एवं सावधानी से काम निर्देशित दिये साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रत्याशियों से निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप ही विभिन्न प्रमाण पत्र आदि जमा किये जाय। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी सर्तक एवं मुस्तैद रूप में दे और यह सुनिश्चित करें कि किसी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित क्षेत्र में न हों। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि असमाजिक तत्व द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित न किया जाय। उन्होंने पंचायत चुनाव हेतु नियुक्ति किये गये रिटर्निंग अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में तैनात किये गये विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का र्इमानदारी पूर्वक निर्वहन करें जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो ताकि जनपद में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप में पंचायत चुनावों को संपादित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव स्थानीय प्रशासन का महत्वपूर्ण आधार है अत: इसके निष्पक्ष संपादन हेतु विशेष सर्तकता की अत्यंत आवश्यता है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिस प्रकार शांतिपूर्वक पंचायत चुनाव का संपादन किया जा रहा है इसी प्रकार आगे भी इसका शांतिपूर्वक संपादन किया जाय। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत के0एन0तिवारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नामांकन हेतु की गयी विभिन्न व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की समस्या नही है। एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक रूप में संचालित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अरूण वर्थवाल, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, अधि0अधि0नगर पालिका बागेश्वर राजदेव जायसी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

You may have missed