Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

पार्टी संगठन का सम्मान करने वाले चुनाव से नाम वापस लें , वरना निष्कासन को रहे तैयार : अजय भट्ट

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पार्टी से बगावत कर बड़े पैमाने पर पंचायत चुनावों में नामांकन करने वाले कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन का समान करने वाले हर कार्यकर्ता की जिमेदारी है कि वह चुनाव से नाम वापस ले लें। यदि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कोई चुनाव लड़ता है तो उसे पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को बड़ी सफलता मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में पार्टी से बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं के पास 28 सितंबर तक अंतिम मौका है। 28 सितंबर तक वह हर हाल में नाम वापस ले लें। इसके बाद यदि उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया तो पार्टी हाईकमान की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी के हर कार्यकर्ता से पंचायत चुनाव के प्रचार अभियान में जुटने का आह्वान किया। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।

Advertisement