April 28, 2026

बैजनाथ पुलिस ने 12 बोतल अवैध शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार एवं  पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक: 26/09 /19 को *उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ के नेतृत्व में कां0 राजेश भट्ट व कां0 लक्ष्मण सिंह* द्वारा चेकिंग के दौरान गोलू मार्केट गरुड़ में गोपाल गिरी पुत्र स्व0 श्री नर गिरी निवासी- ग्राम- रोलियाना पोस्ट- मैग्नी स्टेट तहसील गरुड़, जनपद- बागेश्वर को 12 बोतल अंग्रेजी शराब सोलमेट प्रीमियम व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना हाजा में मु0 अपराध संख्या- 37/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।