Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

लेप्रोसी हास्पिटल को बंद करने का ईसाई समुदाय ने विरोध किया 

अल्मोड़ा। नगर के करबला स्थित लेप्रोसी मिशन की जमीन को बेचे जाने की सुगबुगाहट का ईसाई समुदाय ने विरोध किया। मामले को लेकर उन्होंने लैप्रोसी अस्पताल में धरना दिया। चेतावनी दी कि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि करबला स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में काफी लंबे समय से कुष्ठ रोगियों की सेवा की जाती है। कई कुष्ठ रोगी यहां से इलाज लेकर अछे भी हो चुके हैं। वही वर्तमान में भी यहां काफी कुष्ठ रोगी निवास कर रह है। लेकिन कुछ लोग इसकी जमीन को बेचने की तैयारी कर रहे। जो कि एक गलत निर्णय है। जिसका ईसाई समुदाय विरोध करता है। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जीवन सिंह, पीसी तिवारी, सैम स्मिथ, अशोक कुमार, रवि चंद्र, सनी मैसी, ललित मेहता, सूरज सिराड़ी, कमल बिष्ट, राजेंद्र, सुरेश सिंह, अनिल, संजय सिंह बिष्ट, जेपी सिंह, सुनील सिंह, संजय दुर्गापाल, प्रतेश पांडे, राजेंद्र बिष्ट, विकास, चंदन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement