Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

मुय न्यायाधीश रंगनाथन ने किये भगवान बदरीनाथ के दर्शन 

चमोली। उत्तराखंड के मुय न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। न्याय मूर्ति रंगनाथन सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कार से बदरीनाथ धाम पहुंचे। मुय न्यायाधीश ने करीब पंद्रह मिनट तक भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा की। गुरुवार को मुय न्यायाधीश प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली भी पहुंचे थे। वे अपने निजी दौरे पर हैं। बदरीनाथ में बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने मुय न्यायाधीश को बदरीनाथ भगवान के अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया।

Advertisement