September 17, 2024

गरुड़ ब्लॉक के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे

बागेश्वर। रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत केएन तिवारी ने कहा द्वितीय चरण में विकास खंड गरुड़ में होने वाले मतदान के लिए जिला पंचायत सदस्य के छह पदों के लिए निर्वाचन लड़ रहे 20 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। सभी प्रत्याशियों को व्यय पंजिका, वाहन की अनुमति, मतदान अभिकर्ता नियुक्ति प्रपत्र के साथ आचार संहिता का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी क्षेत्रपंचायत, ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत कमल पंत ने बताया कि गरुड़ ब्लॉक में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। ब्लॉक में कुल ग्राम प्रधान के 106 पद, क्षेत्र पंचायत के 40 पद तथा वार्ड मेंबरों के 774 पद हैं। इन पदों के सापेक्ष 23 ग्राम प्रधान, आइ क्षेत्र पंचायत सदस्य व 355 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध चुने गए हैं। आठ ग्राम प्रधान के पद रिक्त हैं। अब ग्राम प्रधान के 75 पदों पर 245 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत के 32 पदों पर 103 तथा पांच सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 314 पद रिक्त हैं। ब्लॉक में 11 अक्टूबर को मतदान होगा।