Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

सनगाड़ मेले में दिखेगी लोक कला व संस्कृति की झलक

बागेश्वर। श्रीश्री 1008 नौलिंग देव मंदिर सनगाड़ में सात अक्तूबर को नवमी मेले का भव्य आयोजन होगा। मेला कमेटी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के दौरान स्थानीय लोक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। भनार और दुग नाकुरी से आने वाली आरतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के प्रकाश सिंह महर को मेला कमेटी का अध्यक्ष, धन सिंह महर को उपाध्यक्ष और सुंदर महर को सचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा सनगाड़ में हर साल आश्विन नवमी को लगने वाले मेले का बड़ा महत्व है। यहां दूर-दूर से लोग आकर पूजा-अर्चना कर मेले का आनंद लेते हैं। हर साल की तरह इस बार भी मेले में लोक कलाकारों को स्थानीय संस्कृति और कला दिखाने का मौका मिलेगा। स्कूली बचे भी मुय मंच से रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मेले का मुय आकर्षण रंगीली नाकुरी और कपकोट के भनार क्षेत्र से ढोल, दमाऊ, झांझर और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ आने वाली आरतियां रहेंगी। कहा पहले यहां बलि प्रथा का चलन था। जो अदालत के आदेश के बाद अब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि मेले सैकड़ों की तादाद में मेलार्थी आएंगे। जिसके लिए प्रशासन से भी सुरक्षा आदि का प्रबंध करने की मांग की गई है।

Advertisement