March 15, 2026

नरसिंह मैदान में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन


अल्मोड़ा । 
रानीखेत 150 फेस्टिेवल के कार्यक्रमों की श्रृृंखला में आज  नरसिंह मैदान में  बैबी शो, फैन्सी डेªेस, लोक परिधान प्रतियोगिता एवं अनेक विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर राजीव गाॅधी नवोदय विद्यालय चनौलिया, जीआईसी सिलोर महादेव, सनराईस स्कूल भिकियासैण, रा0इ0का0 भुजान, जी0जी0आई0सी0 ताड़ीखेत एवं सिटी मान्टेसरी गनियाद्योली द्वारा कुमाऊॅनी, गढ़वाली लोकनृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन प्रस्तुत किये। कार्यक्रमों की श्रृंखला में बैबी शो में 01 से 03 वर्ष के बालक व बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें बालकों में प्रथम पुरस्कार अर्जित, द्वितीय पृृथ्वी एवं तृृतीय कृष्णा काण्डपाल ने जीता वहीं बालिका बैबी शो में प्रथम पुरस्कार यासिका, द्वितीय सिद्धी एवं तृतीय पुरस्कार कृतिका बेलवाल ने जीता। विजेता बच्चों को अधिशासी अधिकारी कैण्ट बोर्ड अभिषेक आजाद व उनकी धर्मपत्नी ड्रीम अभिषेक आजाद द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बैबी शो कार्यक्रम को गोयल मेडिकल स्टोर रानीखेत द्वारा प्रयोजित किया गया। इस अवसर पर गोविन्द सिंह महरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत की बाल रोग विशेषज्ञ डा0 कान्ता किरण द्वारा 30 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर फैन्सी डेªस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 01-02, 03-05, 06-10 एवं 10-15 वर्ष के 120 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में आये बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला में अनेक बच्चों द्वारा कुमाऊॅनी, गढ़वाली एवं गुजराती परिधान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।  सायंकालीन सध्या में पटियाला गु्रप भांगड़ा, नेहरू सांस्कृतिक कला केन्द्र अल्मोड़ा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा एवं बाॅलीवुड स्टार नाइट प्लेबैक सिंगर महालक्ष्मी अय्यर द्वारा अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। इस अवसर कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्टेªट रानीखेत नरेन्द्र सिंह भण्डारी, शरदोत्सव सांस्कृतिक समिति संयोजक विमल सती, विपिन साह, दीपक पंत, शेर सिंह राणा, दीप जोशी, परितोष गोयल, रामेश्वर गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति साह ने किया।