Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बाॅलीबुड के मशहूर सिनेमैटोग्राफर राजेश शाह पहुँचे अल्मोड़ा


अल्मोड़ा । 
 अल्मोड़ा महोत्सव के द्वितीय संस्करण से पूर्व आज बाॅलीबुड के जाने माने सिनेमैटोग्राफर राजेश शाह द्वारा के नेतृृत्व में 10 दिवसीय फिल्म मेंकिग कार्यशाला आयोजन  में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जीजीआईसी मे इस कार्यशाला का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म मेकिंग कार्यशाला का द्वितीय संस्करण अल्मोड़ा मंे किया जा रहा है इसका प्रथम संस्करण रानीखेत महोत्सव मंे कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा से काफी आर्टिस्ट फिल्म जगत में अपनी पहचान बना चुके है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की बच्चों को फिल्म मेंकिग के गुर सिखाये जाय ताकि वे परदे के पीछे की बारीकियो को भी समझ सके और फिल्म मेंकिग में अपना भविष्य बना सके। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला का आयोजन कराया जाता रहेगा ताकि इस क्षेत्र मंे कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलता रहे। उन्होंने उपस्थित छात्रों से कहा कि वे इस कार्य को अच्छी लगन के साथ करें ताकि वे कुछ नया सीख पायें।
इस अवसर पर  सिनेमैटोग्राफर राजेश शाह ने कहा कि उत्तराखण्ड मंे प्रतिभाओं की कोई कमी नही है बस उन्हें सही मार्ग दर्शन की जरूरत है। इस 10 दिवसीय कार्यशाला में उनके द्वारा लाॅन्ग शाॅट, मिड शाॅट, क्लोज अप, जूम इन, जूम आउट इत्यादि जैसी बहुत तकनीकी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म एक ऐसा माध्यम है जिससे हम दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर सकते है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगोें से कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है जिसका हमें लाभ उठाना चाहिये। फिल्म मेंकिग कार्यशाला में मयूरी जोशी द्वारा हेलो इंग्लिश एप के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी विषय व सामान्य बोलचाल में अंग्रेजी का किस तरह प्रयोग किया जाय आदि के बारे में बताया जायेगा। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी राय साहब यादव, युसूफ तिवारी, तनय पंत, विद्या कर्नाटक आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement