Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

तीन साल से पूरा नहीं हो पाया गस्कू रूंग सड़क का निर्माण

पिथौरागढ़ ।  तीन साल से पीएमजीएसवाई 14 किमी गस्कू और रूंग सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।वर्ष 2017 में पीएमजीएसवाई ने सीमांत गांव गस्कू से रूंग के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण आज तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कहा सड़क नहीं होने के कारण गांव की 800से अधिक की आबादी को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

Advertisement