Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

लमगड़ा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक युवक को किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनांक 28.10.2019 को थाना लमगड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेन्टोजिंग कार सं0- डीएल 67 सीजे 6956 के चालक अर्जुन सिंह विष्ट पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम ठाट थाना लगड़ा जिला अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया है तथा चालक के डीएल निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर नशा करके न्यूसैंस फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत चौखुटिया 06 दन्या पुलिस ने 06 लमगड़ा पुलिस ने 05 सोमेश्वर 03 व कोतवाली अल्मोडा 01 कुल 21 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान शराब के नशे में हंगामा करने व न्यूसैंस पैदा करने पर धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 6250रु संयोजन शुल्क प्राप्त किया अभियान जारी है।

Advertisement