Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख तय

देहरादून। उत्तराखण्ड में 30 अक्टूबर अपराह्न से आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य के सभी जनपदों मात्र हरिद्वार को छोड़कर जिला पंचायत के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों तथा क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों, जेष्ठ उपप्रमुखों तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर सामान्य निर्वाचन 2019 कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना 30 अक्टूबर अपराह्न निर्गत होने के साथ ही तत्कालिक प्रभाव से उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों हरिद्वार के अलावा समस्त जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता मतगणना की समाप्ति तक लागू कर दी गई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 2 नवम्बर को नामांकन 4 नवम्बर को नाम वापसी, 7 नवम्बर को मतदान के दिन ही मतगणना कर दी जायेगी।
सभी ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए 6 नवंबर भी तारीख तय कर दी गयी है।

Advertisement