Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बाइक पेड़ से टकरायी,छात्र की मौके पर ही मौत

काशीपुर। तेज रतार बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर हादसे के बाद छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम छिनकी खटीमा निवासी कुंवर सिंह का पुत्र दीपक राणा (18) 11 वीं का छात्र था। बीते 27 अक्टूबर को दीपावली के दिन वह कुंडा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बावरखेड़ा में अपने पिता के दोस्त सुनील कुमार चौहान के घर आया था। चौहान पीआरडी में ब्लॉक कमांडर के पद पर जसपुर में तैनात हैं। बताया जा रहा है बीते मंगलवार की रात लगभग नौ बजे वह बाइक से कुंडा चौराहा पर किसी काम से आया था। यहां से वापस वह ग्राम बाबरखेड़ा जा रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उधर सूचना मिलने पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुंडा एसओ राजेश यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चलेगा। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के मुताबिक दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके एक बड़ी बहन है। जबकि पिता कुंवर सिंह आईटीबीपी श्रीनगर में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। हादसे के बाद से दीपक के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement