Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

महिलाओं के लिए बड़ी राहत हैं वन स्टॉप सेंटर


अल्मोड़ा ।
– जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा शैल (एन0टी0डी0) में बनाये गये वन स्टाॅप सेन्टर का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वन स्टाॅप सेन्टर का मुख्य उददेश्य निजी व सार्वजनिक स्थानो पर परिवार, समुदाय के भीतर या बाहर, कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित हुई महिला को सहयोग प्रदान किया जाना है। इसके अन्तर्गत सहयोग के साथ-साथ उन्हें न्याय व पुर्नवास हेतु मदद किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सेन्टर में ऐसी पीडित महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता तथा मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि 05 बैड वाले इस सेन्टर का नाम सखी वन स्टाॅप सेन्टर रखा गया है। यहा पर निःशुल्क भोजन व रहने की व्यवस्था भी की गयी है।
इस अवसर पर उन्होंने बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यहा पर दी जाने वाली व्यवस्थायें दुरूस्त रखें तथा पीड़ित महिलायें जो यहा पर आयेंगी उनका सम्पूर्ण ध्यान रखा जाय। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मनविन्दर कौर, महिला अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी, थानाध्यक्ष महिला थाना श्वेता नेगी, सेन्टर एडमिनिस्टेªटर प्रमिला शाह, रेनू पाण्डे, पूर्णा पंत, श्रीमती हेमा बुर्फाल, भाष्कर जोशी, हिमांशु के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement