Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर में एनएसयूआई ने फूँका प्रदेश सरकार का पुतला, फीस बृद्धि को लेकर हुये मुखर

बागेश्वर। निजी शिक्षण संस्थाओं में बेतहासा फीस वृद्धि पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ती जताई है। नाराज छात्रों ने नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल्द सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो जल्द प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज में एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह बेलगाम हो गई है। नेताओं और शिक्षण संस्थाओं के संचालकों में गडज़ोड़ चल रहा है। इसमें गरीब तबके के छात्र पिस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार राय के निजी संस्थानों की फीस तय करने के लिए फीस निर्धारण समिति होती है। जिसके अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज होते हैं। सिर्फ यही समिति फीस वृद्धि का निर्णय ले सकती है। प्रदेश सरकार ने अपने मन से निजी क्षेत्र के कॉलजों में फीस बढ़ानी शुरू कर दी है। सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि जल्द सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इस मौके पर पंकज खेतवाल, दर्शन विष्ट,अमित गोस्वामी, सचिन कुमार, गणेश कुमार, सूरज जोशी, नवीन गडिय़ा आदि शामिल थे।

Advertisement