Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

महिला कांग्रेस ने किया बढ़ती महंगाई पर विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा। लगातार बढ़ रही महंगाई से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। आक्रोशित जिला महिला कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे महिला कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुईं। यहां उन्होंने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव प्रीति बिष्ट ने कहा देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। दाल और सब्जी समेत अन्य अनाज के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगा रही है। उन्होंने कहा रोजगार नहीं होने से लोग वैसे ही परेशान हो रहे हैं। ऐसे में महंगाई की मार से गरीब जनता को चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा यूपीए के शासनकाल में भाजपा ने महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता पर कब्जा जमाया था। लोगों को महंगाई से निजात दिलाने का भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया है। लेकिन सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर रही है। वह मामले में चुप्पी साधे हुए है। जिस खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगाया तो वे व्यपाक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
धरना-प्रदर्शन में ये रहे शामिल – कांग्रेस नगर अध्यक्ष किरन साह, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पारो उप्रेती, पार्वती भंडारी, तारा त्रिपाठी, कमला गोस्वामी, दीपा गोस्वामी, गीता मेहरा, भगवती आर्या, भवानी कुंजवाल, पुष्पा, माया गैडा, बिंदेश्वरी देवी, भावना बोरा, मंजू कांडपाल, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, हर्ष कनवाल, रमेश, भीमा पवार, संजय दुर्गापाल, मुकेश नेगी, हेम तिवारी, तारू तिवारी, गिरीश नैनवाल, दीवान धपोला, मदन डांगी, संगम आदि ।

Advertisement