बागेश्वर डीएम ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा जिले में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। अभी प्रशिक्षण के तौर पर यहां पैराग्लाइडिंग और रीवर राटिंग का आयोजन किया जा रहा है। बेहतर परिणाम सामने आने पर इसे भविष्य में पर्यटकों से जोड़ा जाएगा। साहसिक खेलों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। यह बात उन्होंने दुलम में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भी उठाया। रविवार को बागेश्वर डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में डीएम राजगुरु ने कहा साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला योजना के अंतर्गत और अधिक बजट का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि जनपद में आने वाले पर्यटक इसका लुत उठा सकें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिला योजना के अंतर्गत साहसिक पर्यटन के लिए और अधिक बजट का प्रावधान रखें। जिससे जनपद में साहसिक पर्यटन को और विकसित किया जा सकें। उन्होंने कहा यह जनपद के लिए एक अछी शुरूआत हैं, जिससे जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के असवर भी उपलब्ध होंगे। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने कहा दुलम में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन्हें लाई हिमालया ऐडवेंचर के निदेशक जगदीश चंद्र जोशी की टीम में सहायक पायलट दीपक पंत, मनीष गडिय़ा, विजय कोरंगा, सोमनाथ सोनी और कुक्की बिष्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पैरा मोटर प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश जिला छिंदवाड़ा से आये प्रशिक्षक वीर सिंह भलावी और रीना ने छात्र-छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई। यहां उपाध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर नवीन परिहार, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, ईई सिंचाई एके जॉन, तहसीलदार नवाजिश खलीक आदि रहे।
