Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

ताछला के पास ट्रक दुर्घटना ग्रस्त, तीन घायल 

नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ऋषिकेश से चंबा की ओर आ रहा एक ट्रक रात को ताछला के समीप खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सुमन चिकित्सालय नरेन्द्रनगर में भर्ती करवाया।नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि रात्रि करीब एक बजे ऋषिकेश से मैडखाल सामान लेकर जा रहा एक ट्रक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ताछला के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे ट्रक में सवार त्रेपन सिंह (29) पुत्र रेपाल सिंह ग्राम इडियान, विजय सिंह (32) पुत्र वीर सिंह ग्राम धमाड़ी व अर्जुन लाल (23) पुत्र बुद्धिलाल ग्राम खामोली मैंडखाल तहसील कंडीसौड़ घायल हो गया है। ग्रामीणों ने वाहन दुर्घटना की सूचना आगराखाल पुलिस चौकी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों लोगों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सुमन चिकित्साल नरेंन्द्रनगर में उपचार हेतु भर्ती करवाया। बताया तीनों की स्थिति सामान्य है।

Advertisement