Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

कार्तिक ने तीर्थनगरी का मान बढ़ाया : मेयर 

ऋ षिकेष। अंडर 16 उत्तराखंड क्रिकेट टीम में विजय मर्चेन्ट ट्राफी के लिए चयनित कार्तिक भट्ट ने तीर्थनगरी का मान बढ़ाया है। मेयर अनिता ममगाईं ने विकेट कीपर व बल्लेबाज कार्तिक और उनके कोच अनिल वर्मा को समानित किया।बुधवार दोपहर नगर निगम स्वर्णजयंती सभागार में मेयर अनिता ममगाईं ने शहर के उभरते हुए क्रिकेटर गुमानीवाला निवासी कार्तिक भट्ट का चयन उत्तराखंड की अंडर 16 टीम में होने पर खुशी जताते हुए उनको विजय मर्चेन्ट ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। मेयर ने क्रिकेटर कार्तिक के कोच और शिवा क्रिकेट एकेडमी संचालक अनिल वर्मा को भी समानित किया। मेयर ममगाईं ने कहा कि ऋषिकेश की युवा प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमककर तीर्थनगरी को गौरवान्वित कर रही है। उन्होंने उमीद जताई कि कार्तिक का सितारा क्रिकेट मैदान में भी चमकेगा और सबकी उमीदों पर खरा उतरकर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर पार्षद राकेश सिंह मियां, गणेश भट्ट, हर्ष ग्वाड़ी आदि मौजूद थे।

Advertisement