March 22, 2026

नैनीताल पुलिस ने किया स्मेक तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। नैनीताल में पुलिस ने एक युवक को 2.6 ग्राम स्मैक के साथ गिरतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। युवक ने तीन साल से स्मैक की तस्करी की बात कही। जानकारी के अनुसार मल्लीताल कोतवाली के पुलिसकर्मी बुधवार को क्षेत्र में रुटीन चेकिंग पर थे। इसी दौरान रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को देखा। रोके जाने पर युवक भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद उसे मल्लीताल कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी मुय डाकघर मल्लीताल निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ ज्ञानू के खिलाफ 8/11 एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में सीओ विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसआई हरीश सिंह, सत्येंद्र गंगोला, कांस्टेबल मनोज जोशी, जय प्रकाश, विनोद यादव शामिल रहे।